फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शुक्रवार दोपहर बीकानेर से जोधपुर पहुंची और यहां से मुंबई के लिए रवाना हो गई। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में फैंस ने उनका स्वागत किया। सोनाक्षी ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
एक वेब सीरिज की शूटिंग के सिलसिले में सोनाक्षी सिन्हा कुछ दिन से बीकानेर में थी। आज दोपहर वे सड़क मार्ग से जोधपुर पहुंची। बीकानेर से वे सीधे एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट पर उन्होंने किसी से बात नहीं की। कार से उतर कर आगे बढ़ती सोनाक्षी को वहां मौजूद लोगों ने पहचान लिया और वे उनके स्वागत को दौड़ पड़े। हालांकि सुरक्षा गार्ड ने किसी को उनके निकट नहीं जाने दिया। सोनाक्षी ने अपने फैंस को मुस्कराते हुए हाथ हिलाकर जवाब दिया और आगे बढ़ गई। इससे पहले सोनाक्षी कई बार जोधपुर आ चुकी है। उनकी एक फिल्म की शूटिंग काफी समय तक जोधपुर में हुई थी। उस दौरान उन्होंने पूरे शहर का भ्रमण किया था।